परंपरागत खेलों के साथ आनंद उत्सव शुरू, प्रतियोगिताएं हुईं

भास्कर संवाददाता। झुण्डपुरा कस्बे में आनंद उत्सव का शुभारंभ परंपरागत खेलों के साथ शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झुण्डपुरा पर गुरुवार को किया गया। नगरपालिका परिषद झुण्डपुरा द्वारा आयोजित आनंद उत्सव का शुभारंभ प्राचार्य लोकेंद्र सिंह जाटव ने किया। कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका परिषद झुण्डपुरा के कार्यक्रम प्रभारी संदीप त्यागी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्वयं खेल-कूद में हिस्सा लिया। आनंद उत्सव में कबड्डी, खो-खो, सीतोलिया, दौड़, नींबू दौड़, बोरा रेस, रस्साकशी, चेयर रेस आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर नागेन्द्र मोर्य, अशोक गौड़, शुभरात्रि खान, दीपेंद्र पाराशर, शैलेन्द्र सिंह, नरेंद्र शाक्य, अविनाश कुलश्रेष्ठ, बनवारी लाल शर्मा, रामनरेश शर्मा, सुरेन्द्र पाराशर, विनोद सविता, रविन्द्र जाटव सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय परिसर के आसपास तथा मंदिर पर साफ-सफाई के लिए स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *