भारतीय जनता मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री बने सुखराम

पामगढ़ | श्रमिक कल्याण एवं सहयोग के उद्देश्य से भारतीय जनता मजदूर संघ ने इस क्षेत्र में प्रभावी रूप से कार्य करने के ​िए सम्पूर्ण राष्ट्र में संगठन के विस्तार की योजना बनाई है। इसकी कड़ी में भाजपा नेता सुखराम मधुकर को संयुक्त महामंत्री, छत्तीसगढ़ (निर्माण श्रमिक फोरम) के पद पर मनोनीत किया है। भारतीय जनता मजदूर संघ देशभर में संगठित एवं असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रहा है। सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिए शिविरों का आयोजन व छोटी-छोटी गोष्ठियों के माध्यम से जागरूकता फैलाना संघ का प्रमुख उद्देश्य है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *