राजधानी में एक्टिवा चोर गिरोह का पर्दाफाश:बाइक चलानी नहीं आती थी, इसलिए युवक ने 1 साल में चुरा ली 36 स्कूटी

राजधानी में स्कूटी चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं के पीछे काम कर रहे एक शातिर गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड रोशन रात्रे को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर 36 चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई। इनकी अनुमानित कीमत करीब 19 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी को बाइक चलानी ही नहीं आती थी, इसलिए उसने अपनी ‘स्पेशलाइज्ड क्राइम स्ट्रैटेजी’ बनाई और सिर्फ स्कूटी को ही निशाना बनाता रहा। इस पूरे नेटवर्क में कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 17 लोग चोरी की स्कूटी खरीदने वाले भी शामिल हैं। एक हफ्ते तक सादी वर्दी में की तस्दीक, तब चोर की गिरफ्तारी सिविल लाइन, डीडी नगर और गोलबाजार थाना क्षेत्रों में बीते कुछ महीनों से स्कूटी चोरी की शिकायतें अचानक बढ़ गई थीं। बाजार, मॉल और सरकारी दफ्तरों की पार्किंग से स्कूटी गायब हो रही थीं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद एसीसीयू की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। फुटेज में एक युवक अलग-अलग जगहों पर बेहद आत्मविश्वास से खड़ी स्कूटी का लॉक खोलकर ले जाता दिखा। टीम ने करीब एक हफ्ते तक सादी वर्दी में निगरानी कर संदिग्ध युवक 22 वर्षीय रोशन रात्रे, निवासी बोरियाकला को पकड़ा। 500 रुपए की मास्टर चाबी से खोलते थे लॉक
पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रोशन ने बताया कि उसे बाइक चलानी नहीं आती, लेकिन स्कूटी वह आराम से चला लेता था। इसी वजह से उसने सिर्फ स्कूटी चोरी करने का प्लान बनाया। उसने 500 रुपए खर्च कर एक मास्टर चाबी बनवाई थी, जिससे वह लगभग हर स्कूटी का लॉक खोल लेता था। पार्किंग में घुसता, इधर-उधर देखता और कुछ ही सेकंड में स्कूटी लेकर निकल जाता। तीन लोग करते थे चोरी की स्कूटी की सप्लाई स्कूटी को खपाने के लिए अपने परिचित कमल जांगड़े, गितेश कुमार पाटले और मुस्कान रात्रे को देता था। ये तीनों आरोपी चोरी की स्कूटी खुद इस्तेमाल करते थे और कुछ वाहनों को अपने गांवों के रिश्तेदारों व परिचितों को बेच देते थे। पुलिस ने 17 खरीदारों को भी दबोच लिया। इन खरीदारों में धमतरी और रायपुर जिले के विभिन्न गांवों के लोग शामिल हैं, जिन्होंने बेहद सस्ते दामों पर बिना कागजात के स्कूटी खरीदी थी। ये गिरफ्तार रोशन रात्रे, कमल जांगडे, गितेश कुमार पाटले, मुस्कान रात्रे, कुलेश्वर मारकण्डेय, साहिल रात्रे, लोकेश कुमार साहू, भीषम मारकण्डेय, हरीशचंद्र यादव, ओमप्रकाश गायकवाड़, धनेश्वर टण्डन, केदार पाटले, अनूप कुमार जांगड़े, संजय कुमार, प्रीतम चंदेल, विनोद पाटले, संतोष निर्मलकर, मनोज बघेल, सागर लहरे, इंजमाम बंजारे और मोंटू बघेल।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *