कवर्धा| विधि विभाग की नई आधिकारिक वेबसाइट law.cgstate.gov.in का लोकार्पण हो गया है। यह वेबसाइट तकनीकी रूप से उन्नत व उपयोगकर्ता के अनुकूल है, जिससे नागरिकों को विधि संबंधी जानकारी सरलता से उपलब्ध हो सकेगी। इसके माध्यम से उच्च न्यायालय, महाधिवक्ता कार्यालय, सभी जिला न्यायालय, सभी ट्रिब्यूनल तथा राजस्व कोर्ट को सीधे रीडायरेक्ट किया जा सकता है, जिससे न्यायिक प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी एक ही मंच पर प्राप्त होगी। लोगों की जानकारी के लिए कानून से संबंधित अधिनियम, अधिसूचना व नियम अपलोड किए जाएंगे। बताया गया कि नई बेवसाइट से सुविधा होगी।


