गन्ना परिवहन पर चुनिंदा कार्रवाई कर रहा प्रशासन

प्रतापपुर| गन्ना के अवैध परिवहन और अवैध गुड़ उद्योगों को लेकर प्रशासन की भूमिका अब सवालों के घेरे में है। 14 जनवरी 2026 को ग्राम कल्याणपुर से उत्तरप्रदेश की ओर जा रहे गन्ना लोड ट्रक क्रमांक सीजी 15 ईए 6788 को कलेक्टर सूरजपुर द्वारा गठित टीम ने पकड़ा, लेकिन यह कार्रवाई पूरे जिले में चल रहे अवैध कारोबार के सामने महज एक औपचारिकता बनकर रह गई है। प्रतिदिन दर्जनों ट्रक गन्ना लेकर उत्तरप्रदेश, कोलकाता और अन्य राज्यों की ओर बिना किसी रोक-टोक के रवाना हो रहे हैं। कभी-कभार एक-दो वाहनों पर कार्रवाई कर प्रशासन केवल दिखावटी सक्रियता दर्शा रहा है। पकड़े गए ट्रक चालक ने भी स्वीकार किया कि गन्ना दलालों के माध्यम से लोड कराया जाता है और रातों-रात सीमा पार करा दिया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *