चिरमिरी| प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी व राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने युवा नेता शिवांश जैन को चिरमिरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद पूरे क्षेत्र के कांग्रेसियों में उत्साह है। शिवांश इससे पहले भी संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वे विधायक प्रतिनिधि, युवा कांग्रेस प्रवक्ता और स्थानीय नगर निगम में एमआईसी सदस्य के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। शिवांश ने कहा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।


