बस्तर ब्लॉक में 3.46 करोड़ रुपए के विकास कार्य होंगे:पंचायत भवन-पुलिया, पहुंच मार्ग ​​​​​​​का भूमिपूजन; 21 लाख की लागत से बनेगी पक्की सड़क

छत्तीसगढ़ के बस्तर ब्लॉक में 3 करोड़ 46 लाख 28 हजार रुपए के विकास कामों का वन मंत्री केदार कश्यप ने भूमिपूजन और लोकापर्ण किया है। कुल 3 करोड़ 25 लाख 28 हजार रुपए की लागत के नए कार्यों का भूमिपूजन और 21 लाख रुपए के पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया गया है। दावा है कि जलाशय के जीर्णोद्धार से सिंचाई क्षमता बढ़ाई जाएगी। दरअसल, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत तुरपुरा जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया गया। लगभग 2 करोड़ 95 लाख 28 हजार रुपए की लागत से होने वाले इस कार्य में जलाशय बांध के ऊपर गिट्टी कार्य, नवीन स्लूस, वेस्ट वियर कार्य और नहर लाइनिंग और स्ट्रक्चर निर्माण शामिल है।प्रशासन का दावा है कि, इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की सिंचाई क्षमता बढ़ेगी। पंचायत भवन, पुलिया, पहुंच मार्ग का भूमिपूजन इसके अलावा ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए कोटगढ़ में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नवीन पंचायत भवन, मुंडागुड़ा में 5 लाख रुपए की लागत से रंगमंच निर्माण और केशरपाल में उसरीगुड़ा से नहरनी पहुंच मार्ग पर 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पुलिया का भी भूमिपूजन किया गया। 21 लाख रुपए की लागत बनेगी पक्की सड़क वन मंत्री केदार कश्यप ने क्षेत्र के भ्रमण के दौरान नए कार्यों की आधारशिला रखने के साथ ही ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए 21 लाख रुपए की लागत से निर्मित पक्की सड़कों का लोकार्पण भी किया। इसमें कुम्हली में मंगियापारा से मुख्यमार्ग तक, केशरपाल (सोरगांव) में हिरा घर से भागमन घर तक और सोलेमेटा में अक्षय घर से पंचू घर तक बनी तीन अलग-अलग सीसी सड़कें शामिल हैं। जिनमें से प्रत्येक की लागत 7 लाख रुपए है। मंत्री ने कहा कि सशक्त पंचायत से तस्वीर बदलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *