भीलवाड़ा पुलिस ने जिले में हनी ट्रैप कर वसूली करने वाली महिलाओं और उनके सहायोगियाें की लिस्ट जारी की है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ये लोग गैंग बनाकर लोगों से वसूली करते है। वहीं एसपी ने बताया कि शिकायत करने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। एसपी का कहना है कि जिले में कुछ महिलाएं अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ब्लैकमेल और हनीट्रैप कर रुपए उठा रही है। कुछ महिलाएं झूठे मामले दर्ज करवाने की धमकी देकर भी वसूली कर रही है। हालांकि पुलिस ऐसी महिलाओं और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामले भी दर्ज कर रही है। गैंग बनाकर वसूली की जाती है एसपी ने बताया- कुछ लोगों ने गैंग बना रखा है और और जो सेक्सुअल मामलों फंसा कर उनसे बातचीत करके या किसी तरीके से इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उनका वीडियो बनाकर रुपए की मांग करते है। हमने पिछले कुछ सालों में काफी ऐसी महिलाओं का चालान पुलिस ने किया है। हमारी तरफ से जनता को यही संदेश है कि कहीं भी आपको लगता है कि ऐसा कोई कोई ग्रुप आपको ब्लैकमेल कर रहा है, आपको झूठ कैसे में फसाने की कोशिश कर रहा है तो पुलिस को शिकायत करें,पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी। बिना डर पुलिस के पास आए उन्होंने आमजन से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति यदि ऐसी किसी महिला के चंगुल में फंसा हो तो बिना डर के पुलिस से संपर्क करे, ऐसे पीडित व्यक्तियों की सहायता कर,आरोपी महिलाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसी महिलाओं का साथ देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही पीड़ित व्यक्ति की पहचान को भी गोपनीय रखा जाएगा। इन सहयोगियों की लिस्ट हुई जारी एसपी ने बताया कि महिलाओं का सहयोग करने वालों में सवाईपुर निवासी हरिसिंह, शम्भूगढ़ के भारलियास निवासी गुमानसिंह,पंचवटी निवासी हरिराम उर्फ राजू गुर्जर, मनोज सोनी, राजू जाट, शिवरती निवासी दुर्गालाल उर्फ दुर्गेश जाट, सुखाडिया सर्किल क्षेत्र निवासी सुनील माली, बाबाधाम क्षेत्र निवासी राजवीर उर्फ राजू शर्मा, गुलाबपुरा निवासी अफसर अली उर्फ लक्की खान, सवाइपुर निवासी हरिसिंह व नारायण लाल बलाई कुवाड़ा खान क्षेत्र निवासी शेरू माली, भाखलिया निवासी कैलाश जाट, मंडपिया निवासी पीयुष दमामी, अहिंसा सर्किल क्षेत्र निवासी कैलाश सिंह, शिवराज नायक, रामगोपाल प्रजापत आदि शामिल है।इसके साथ ही एसपी ने वारदात में शामिल रह चुकी महिलाओं की लिस्ट भी जारी की है।


