कोटा में नाबालिग ने सुसाइड किया:दसवीं के छात्र ने कमरे में फांसी लगाई, मां काम से लौटी तब पता चला, कारण सामने नहीं आए

कोटा के उद्योग नगर थाना इलाके में एक नाबालिग ने सुसाइड कर लिया। उसने कमरें में फांसी का फंदा लगा लिया। पता लगने पर परिजन उसे नीचे उतारकर न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित किया। मृतक शिवम कुमार (16) प्रेम नगर थर्ड में रहता था। परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए। पिता सोहन लाल ने बताया कि दो बच्चो में शिवम छोटा था। दसवीं कक्षा में पढ़ता था। एक बार पहले फैल हो चूका, अभी दूसरी बार दसवीं की पढ़ाई कर रहा था। सुबह मैं और मेरी पत्नी काम पर चले गए। पीछे से शिवम ने फांसी लगा ली। उसने फांसी क्यों लगाई इस बारें में पता नहीं। उद्योग नगर थाना ASI सतवीर सिंह ने बताया की दोपहर में हॉस्पिटल की चौकी से सूचना मिली थी। जिसके बाद हॉस्पिटल की मोर्चेरी में आएं। परिजनों ने मकान में सुसाइड करने की बात बताई। सोहन लाल ने बताया की पत्नी जब काम से घर लौटी तो बेटा फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। कार्रवाई नहीं चाहने की लिखित में देने पर बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *