जबलपुर में किसान ने जूनियर इंजीनियर से की मारपीट, VIDEO:बिजली बिल वसूलने गई थी टीम, किसान ने कहा- बेवजह बढ़ाया पंप का लोड

जबलपुर की पाटन तहसील के साकरा गांव में गुरुवार की शाम बिजली का बिल वसूलने गई विद्युत विभाग की टीम पर अचानक हमला कर दिया गया था। अब उस हमले की घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में किसान सौरभ जैन जूनियर इंजीनियर मनोज दुबे के साथ मारपीट करते दिख रहा है। जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त मनोज अपनी गाड़ी में बैठे हुए थे। वहीं कुछ ही देर में एक व्यक्ति मारपीट कर रहे सौरभ को पकड़ते हुए दिखाई दे रहा है। सौरभ ने उससे खुद को छुड़ाया और मौके से भाग निकला। किसान सौरभ का कहना था कि उसके मोटर पंप का लोड बेवजह बढ़ाया गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। मामला इतना गंभीर हुआ कि बात हाथापाई तक का पहुंची। घटना के बाद JE ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है। ओवर लोड बिल वसूलने गई थी टीम
दरअसल, बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जूनियर इंजीनियर मनोज दुबे टीम के साथ ओवरलोड बिजली बिल वसूलने गए थे। साकरा गांव के मनोज जैन से अधिक बिजली उपयोग का जुर्माना मांगा गया। इसके बाद मनोज ने गाली गलौज शुरू कर दिया और टीम पर हमला कर दिया। मारपीट से जूनियर इंजीनियर के चेहरे पर चोट आई है। पुलिस ने सौरभ पर शासकीय काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सौरभ और उसके पिता की तलाश जारी है। 1 एचपी की क्षमता, चला रहे 2 एचपी का पंप
जूनियर इंजीनियर मनोज दुबे ने बताया कि साकरा गांव में रहने वाले लालचंद जैन का निधन हो चुका है। वर्तमान में उनके बेटे और नाती खेत में पानी के लिए पंप का उपयोग कर रहे थे। सौरभ जैन अपने खेत में 2 एचपी का पंप चला रहा था। जबकि उनके मीटर में केवल 1 एचपी की क्षमता थी। क्षमता से अधिक बिजली के उपयोग की जानकारी लगते ही जब हम मौके पर पहुंचे तो उन्होंने टीम पर हमला किया। मनोज दुबे ने आगे बताया कि सौरभ और वहां मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें और टीम को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि दोबारा बिजली बिल वसूल करने गांव में आए तो जिंदा वापस नहीं जाओगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *