बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत:परिजनों ने रूपवास अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप, भरतपुर लाते समय रास्ते में तोड़ा दम

एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जनाना अस्पताल में हंगामा कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों से समझाइश की तो, महिला के परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए शव को घर ले गए। महिला के परिजन रूपवास अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। महिला ने बेटे को जन्म दिया था चमन ने बताया कि मेरी नंद बबीता (35) निवासी करई गांव की आज रूपवास अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। उन्होंने बेटे को जन्म दिया। बेटा और बबीता की हालत ठीक थी लेकिन, डिलीवरी होने के बाद उनके ब्लीडिंग नहीं हुई। इसके बारे में उन्होंने डॉक्टर से कहा। तब डॉक्टर ने बबीता को चेक किया तो, अचानक बबीता के काफी ब्लीडिंग होने लगी। ज्यादा ब्लीडिंग होने पर किया था रेफर जिसके बाद बबीता की आंखें बंद होने लगी। तभी रूपवास अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने बबीता को भरतपुर के जनाना अस्पताल रेफर कर दिया। जब बबीता को रेफर किया गया था तब उसकी सांसें चल रही थी। जनाना अस्पताल लाते समय रास्ते में ही बबीता की मौत हो गई। बबीता को आज सुबह ही रूपवास अस्पताल में भर्ती किया गया था। बिना पोस्टमार्टम करवाए शव को ले गए परिजन बबीता के परिजन रूपवास अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। हंगामे की सूचना पर मथुरा गेट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद बबीता के परिजनों को समझाया गया। पुलिसकर्मियों ने शव के पोस्टमार्टम के लिए कहा तो, परिजन बबीता के शव का बिना पोस्टमार्टम करवाए शव को घर ले गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *