विधायक गुप्ता की पत्नी की श्रद्धांजलि सभा,मुख्यमंत्री मान ने भेजा शोक संदेश

भास्कर न्यूज | अमृतसर विधायक डॉ. अजय गुप्ता की पत्नी रेणू गुप्ता का 13 जनवरी की रात निधन हो गया था। उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा शुक्रवार दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक मालिबू गार्डनस, वेरका- मजीठा बायपास रोड में संपन्न हुई। श्रद्धांजलि सभा में हजारों की संख्या में लोगों ने पारिवारिक सदस्यों के साथ शोक व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भेजा गया शोक संदेश पढ़ा गया। प्रार्थना सभा में आप के पंजाब इंचार्ज व दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रधान एवं विधायक शैरी कलसी, विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, विधायक जसबीर सिंह संधू, विधायक जीवनजोत कौर, विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राजकुमार वेरका, पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू, पूर्व विधायक सुनील दत्ती, पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल, सीनियर कांग्रेसी नेता जुगल किशोर शर्मा, डिप्टी मेयर अनीता रानी के पुत्र तरुणवीर कैंडी, पार्षद जरनैल सिंह ढोट, कांग्रेसी पार्षद विकास सोनी, आप जिला प्रधान प्रभजोत सिंह बराड़, प्रमोद भाटिया आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *