नशा विरोधी समाज निर्माण संस्था ने मनाई लोहड़ी

अमृतसर| नशा विरोधी समाज निर्माण संस्था के चेयरमैन बाल कृष्ण की ओर से धीयां दी लोहड़ी का मनाई गई। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक और फिल्मी सितारे मोहम्मद रफी तथा राजेश खन्ना की स्मृति में केक काटकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई, जिसमें गिद्दा ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर खिलाड़ी बेटियों को आशीर्वाद स्वरूप लोहड़ी वितरित की गई तथा जरूरतमंदों को सूट भी भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने युवाओं से नशा छोड़कर पंजाब और देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की अपील की। इसके अलावा चाइना डोर के इस्तेमाल से हो रही दुर्घटनाओं और जान-माल के नुकसान पर चिंता जताई गई। लोगों से अपील की गई कि वे चाइना डोर का प्रयोग न करें और देशी कच्चे धागे की डोर का उपयोग कर सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *