राजिम| मार्तण्ड मल्हारी श्री खंडोबा तुलजा भवानी मंदिर राजिम का वार्षिकोत्सव 18 जनवरी को श्री खंडोबा मंदिर राजिम मे मनाया जायेगा। जिसमे प्रदेश भर से मराठा बंधुओं के अलावा मध्यप्रदेश ओड़िसा व महाराष्ट्र से भी मराठा स्वजन बड़ी संख्या मे शामिल होंगे। इस वर्ष का कार्यक्रम इस बात के लिए भी खास है कि मंदिर के वार्षिकोत्सव के अलावा छ्ग मराठा समाज द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी होगा।


