रंगारंग कार्यक्रमों के साथ 12वीं के 428 विद्यार्थियों को दी गई विदाई

सिटी रिपोर्टर | बोकारो डीपीएस, बोकारो में शुक्रवार को बहुरंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सत्र 2025-26 के 12वीं कक्षा के 428 छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। इस दौरान बच्चों में विद्यालय से निकलकर जीवन के नए पायदान की ओर आगे बढ़ने की जहां खुशियां थीं, वहीं विद्यालय परिवार से बिछड़ने का दुख भी दिखा। विद्यालय के अश्वघोष कला क्षेत्र में आयोजित समारोह के दौरान 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों द्वारा प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार व इस अवसर पर आयोजित टैलेंट शो के निर्णायकों का स्वागत किए जाने के बाद रंगारंग प्रस्तुतियों की कड़ी शुरू हुई। 11वीं के छात्र-छात्राओं ने आर्केस्ट्रा प्रेजेंटेशन में विभिन्न वाद्य-यंत्रों पर सुर-ताल का सुंदर सामंजस्य प्रस्तुत किया। हम रहें या ना रहें, कल याद आएंगे ये पल…, कभी अलविदा न कहना… जैसे गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति से उन्होंने सबका भरपूर सराहना पाई। इसके बाद 12वीं के विद्यार्थियों ने ऊर्जावान समूह-नृत्य से समां बांध दिया। गीत-संगीत की इस पेशकश के बाद टैलेंट शो हुआ। इसमें गायन-वादन, नृत्य, कविता, संभाषण, रैंप-वॉक, प्रश्नोत्तरी आदि के जरिए उन्होंने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की व अपने अनुभव भी साझा किए। हेड बॉय प्रिशु आनंद डे व हेड गर्ल हर्षिता प्रणीत ने अपने उद्गार में विद्यालय में बिताए पलों को जीवन का स्वर्णिम, गौरवमयी और अविस्मरणीय क्षण बताया। नए हेड बॉय व हेड गर्ल का चुनाव, किए गए सम्मानित पूरे सत्र के दौरान विद्यार्थियों के समेकित प्रदर्शन के आधार पर हेड बॉय प्रिशु आनंद डे और मोहित कुमार को मास्टर डीपीएस एवं हेड गर्ल हर्षिता प्रणीत व शिवांगी मिश्रा को मिस डीपीएस के खिताब से नवाजा गया। वहीं, ईशान गौरव मास्टर वर्सेटाइल, अनुश्री त्रिपाठी व सिद्धिश्री मिस वर्सेटाइल, वरुणादित्य रॉय मास्टर स्टाइल आइकॉन, श्रुति प्रिया मिस स्टाइल आइकॉन, गार्गी शर्मा मिस पॉपुलर, तो आयुष सुमन मास्टर पॉपुलर घोषित किए गए। प्राचार्य डॉ. गंगवार ने इन सभी को सैश पहनाकर सम्मानित किया। विदा हो रहे सभी विद्यार्थियों को स्मृति-फलक भेंट किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *