तुपकाडीह | तुपकाडीह मेन रोड मानगो चौक के समीप शुक्रवार को मकर संक्रांति के अवसर पर चेरका पत्थर में पूजा व मेला देखने के लिए दूर दूर से लोग पहुंचकर मेले का आनंद उठाया। चेरका पत्थर बाबा पर आस्था रखने वाले लोग अहले सुबह से आकर विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद सफेद बकरा और मुर्गा की बलि देकर आशीर्वाद लिया। यहां कई बच्चों का मुंडन संस्कार भी हुआ। मेला स्थल पर भीड़ होने के कारण मेनरोड में वाहनों का आवागमन शाम के वक्त कुछ देर के लिए रुक गया।


