परिचय देने कल प्रदेशभर के सतनामी युवक-युवती जुटेंगे

भास्कर न्यूज | कवर्धा पीजी कॉलेज कवर्धा के ऑडिटोरियम में 18 जनवरी को प्रदेश स्तरीय सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें प्रदेश भर के सतनामी समाज के युवक- युवती हिस्सा लेंगे। मुख्य अतिथियों के रूप में भंडारपुरी धाम के धर्मगुरु बालदास साहेब और खड़वापुरी धाम (बलौदाबाजार) की गुरु प्रियंका दीदी कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही सम्मेलन में पंडरिया विधायक भावना बोहरा, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल, पामगढ़ विधायक शेषराज हरिवंश, भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कडेय, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनम जांगड़े, और ज़िला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार भट्ट सहित अन्य समाजजन सम्मिलित होंगे। आयोजन समिति के सदस्य विकास कुर्रे ने बताया कि सम्मेलन में शामिल होने के इच्छुक युवक- युवतियों के लिए पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन के लिए 961967115 से संपर्क किया जा सकता है। सम्मेलन का उद्देश्य समाज के युवाओं में सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करना, नवयुवाओं को परिचित कराना और समुदाय के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करना है। सांस्कृतिक प्रस्तुति, परिचय सत्र और विचार-विमर्श भी होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *