मुढ़ीपार समेत 25 पंचायतों में नींव त्योहार मनाया गया

भास्कर न्यूज| महासमुंद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पिथौरा विकासखंड में स्वीकृत प्रकरणों में तेजी लाने और शासन की मंशानुसार ग्रामीणों को आवास का लाभ दिलाने और उन्हें आवास निर्माण के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले की सभी जनपद पंचायतों के अधीन ग्रामों में ‘नींव त्योहार‘ मनाया जा रहा है। जनपद पिथौरा सीईओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2024-25 , 2025 -26 में स्वीकृत आवास जो अप्रारंभ स्तर पर है, उन्हे प्रारंभ करने के लिए दिनांक 15 जनवरी को नींव त्यौहार कार्यक्रम ग्राम पंचायत गोड़बहल एवं मुढ़ीपार सहित 25 ग्राम पंचायतों में सम्पन्न हुआ है । जिसमें जनपद अध्यक्ष उषा धृतलहरे , उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे , जनपद सदस्य दिनेश अग्रवाल , योगेश्वरी बर्मन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पिथौरा, विकासखंड समन्वयक तेजेंद्र साहू , पी ओ राजकुमार दिवान नोडल अधिकारी उमेश दीक्षित , मीनू साहू , ऋषिकांत साहू मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *