अहमदपुर| लक्ष्मी नगर खंड के मंडल अहमदपुर कस्बा में 20 जनवरी को हिंदू सम्मेलन और विशाल भंडारा होगा। यह आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष के तहत देशभर में चल रही शृंखला का हिस्सा है। इसी क्रम में ग्राम बेरखेड़ी में आयोजक समिति ने घर-घर जाकर पीले चावल और आमंत्रण पत्र बांटे। जनसंपर्क अभियान में तुलसीराम मीणा, इंद्रजीत कुशवाह, देवकिशन नामदेव, गणेश दास, प्रहलाद मीणा सहित कई कार्यकर्ता जुटे हैं।


