खियाला पधियाना गांव में संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के पास होशियारपुर के गांव सुंदरा सोढियां के युवक की हत्या

भास्कर न्यूज | जालंधर आदमपुर के गांव खियाला पधियाना स्थित संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के पास शुक्रवार 3 बजकर 10 मिनट पर 26 साल के केसर धामी वासी गांव सुंदरा सोढियां (होशियारपुर) के सिर में तीन गोलियां मार हत्या कर दी गई। केसर अपने भाई के साथ दोस्त भूपिंदर सिंह की बुलेट मोटर साइकिल पर आ रहा था कि तभी यूनिवर्सिटी के पास बाइक पर जस्सा व चंदन पंडित ने टक्कर मारकर उन्हें रोक लिया। पहले उन्होंने केसर के दाएं हाथ पर दातर मारा, फिर सिर में तीन गोलियां। बेखौफ शूटर जस्सा ने अपने दोस्त पंडित को फोन कर केसर के शव के साथ वीडियो बनाई, जिसे देर शाम जस्सा ने अपनी इंस्टाग्राम की आईडी से केसर के शव को पिस्टल दिखाते हुए वीडियो बनाकर शेयर की है। केसर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया है। उधर, थाना आदमपुर के एसएचओ रविंदर सिंह ने कहा- केसर के भाई कर्मजीत सिंह की शिकायत पर गांव डरोली कलां के जस्सा व गांव दविदा हरियाणा (होशियारपुर) के चंदन पंडित के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज किया गया है। एसएचओ ने कहा- क्राइम सीन से तीन खोल और एक जिंदा कारतूस मिला है। फायरिंग दोनों ने की थी। रेकी कर हत्या की गई : प्राथमिक जांच में दो ही आरोपी सामने आए हैं, लेकिन केसर की हत्या एक साजिश के तहत रेकी करके की गई है। क्योंकि दोनों आरोपी पूरी तैयारी से आए थे। सरेआम कत्ल को अंजाम देने के बाद जस्सा ने सोशल मीडिया पर वीडियो तक शेयर कर दी। पंजाबी गाना- खौफ थोड़ा घटदा जांदा सी, कांड मैनूं करना पै गया ए… के साथ वीडियो शेयर की गई। वीडियो में जस्सा पिस्टल लहरा रहा है और जमीन पर केसर के शव पड़ा है। वीडियो पर लिखा गया है… जेदे कैहंदे सी, इहदे कोलों कुझ नीं होणा, करता कम्म। जेहड़ा वी साड्डी गल्ल विच आऊगा, मरेगा। जेहड़ा मरजी होवे… हत्यारोपी चंदन पंडित (दाएं) केसर धामी का शव, उसके सिर में गोलियां मारी गईं। केसर धामी केसर नशा करता था। कुछ समय वह नशा छुड़ाओ क्रेंद में रहा। 15 दिन पहले सेंटर से आया था। वह अक्सर दोस्त भूपिंदर के साथ ही रहता था। डीएसपी राजीव कुमार ने कहा- जांच में यह बात आई है कि करीब दो साल पहले केसर ने जस्सा पर अटैक कर उसे जख्मी किया था। तभी से दोनों के बीच दुश्मनी चल रही थी। दो साल पहले झगड़े को लेकर जस्सा ने दोस्त के साथ मिलकर केसर की हत्या की है। ^मैं और भाई केसर दोस्त भूपिंदर की बुलेट मोटरसाइकिल के पीछे बैठ कर जा रहे थे। तभी जसपाल जस्सा और चंदन पंडित की बाइक ने टक्कर मार कर रोक लिया। जस्सा ने बाइक से उतरते ही कहा- तुसीं हट जाओ, एहदे नाल साडा हिसाब है। हम कुछ समझ पाते कि तभी उसने केसर के हाथ पर दातर मारा। इसके बाद जस्सा और पंडित ने पिस्टल निकाल ली। मेरे सामने ही जस्सा और पंडित ने केसर के सिर में गोलियां मारनी शुरू कर दी। जस्सा ने सिर में दो और पंडित ने एक गोली मारी। एक गोली सीधी चली नहीं तो जमीन पर लगी। साथ ही मुझे और भूपिंदर को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सरेआम पंडित ने जस्सा की वीडियो बनाई। दोनों बाइक पर फरार हो गए। मेरे भाई की मौके पर मौत हो चुकी थी। -जैसा कि केसर के भाई कर्मवीर ने बताया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *