भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से हुई 24 मौतों के मामले में प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने विस्तृत जांच कर रिपोर्ट कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भेजी है। औपचारिक रूप से शनिवार को भी यह रिपोर्ट उन्हें दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, 3 जनवरी 2026 को पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा, विधायक महेश परमार और विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भागीरथपुरा पहुंचा और पीड़ित परिवारों, स्थानीय नागरिकों से बातचीत की। जांच में सामने आया कि क्षेत्र के लोग कई वर्षों से मल-मूत्र युक्त जहरीला पानी पीने को मजबूर थे। पुलिस चौकी के पास बने सार्वजनिक शौचालय के सेप्टिक टैंक की व्यवस्था नहीं होने से मानव अपशिष्ट जमीन में रिसता रहा और पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के कारण पूरा जल नेटवर्क दूषित हो गया। यह गड़बड़ियां भी बताईं


