दंतेवाड़ा| जिला मुख्यालय में इन दिनों ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल हो गई है। शहर से भारी वाहनों की आवाजाही से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। धूल से लोग परेशान हंै, दंतेवाड़ा में पुराने बाईपास का पुल बारिश में बह गया है और नए बाईपास में पुल का काम रुका हुआ है। बंगाबाड़ी से गीदम तक नई बाईपास में सड़क का काम पूरा हो गया है, पुल के पिलर भी बनकर तैयार हैं, पर स्लैब का काम रुके होने से ये बाईपास चालू नहीं हो पा रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहन ट्रक, ट्रेलर सब शहर से ही गुजर रहे हैं, गायत्री मंदिर चौक में रोज जाम लगता है। इसी चौक में दो स्कूलों का भी संचालन होता है।


