बस्तर| नगर के साप्ताहिक बाजार पहुंच मार्ग पर सड़क पर मलबा डालने के कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जिस जगह पर मलबा डाला गया है, वहां से मेन रोड लगता है। ऐसे में हादसों का खतरा बढ़ गया है। नगर पंचायत की मनमानी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। एक तरफ नगर पंचायत मेले की तैयारी में जुटा हुआ है, वहीं सड़क पर मलबा डालने से लोगों को हो रही दिक्कतों पर नगर पंचायत अपनी आंखें बंद किए बैठा है।


