कोटा के ग्रामीण इलाके में सुबह 8 बजे तक कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 300 से 400 मीटर रही। लोग सर्दी से बचाव के जतन करते नजर आए। जबकि शहरी क्षेत्र में आसमान साफ रहा। धूप खिली रही। कोटा में पिछले 6 दिन से न्यूनतम पर 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। जिसके चलते शाम व सुबह गलन बरकरार है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। शुक्रवार को भी आसमान साफ रहा दिन में धूप निकली। दिन के पारे में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बीते सात दिन से अधिकतम पारा 20 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ है। जबकि 6 दिन से न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ धूप निकलने व पारा बढ़ने से दिन में सर्दी का असर कम रहा है।


