भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि अल्पसंख्यक के वोट काटने का जो आरोप कांग्रेस लगा रही है, वे गलत है।विपक्षी पार्टी के पास कोई मुद्दे नहीं है। अल्पसंख्यकों को कांग्रेस ने केवल वोट बैंक समझा और गुमराह करने का काम किया है। अजमेर दरगाह जियारत के आए मेवाती ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा नहीं होता। आरोप लगाना कांग्रेस की आदत है। केन्द्र व राज्य सरकार ने जो काम किया है, उससे कांग्रेस बौखला गई है। वक्फ की जमीनों के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने इस संबंध में तीन महीने का अतिरिक्त समय बढ़ाया है, ताकि सभी पक्षों की बात सुनी जा सके और न्यायोचित समाधान निकाला जा सके। इससे पहले भाजपा के अन्य नेताओं के साथ मखमली चादर और फूल पेश किए। जियारत के दौरान उन्होंने देश में अमन-चेन, सौहार्द और खुशहाली की दुआ मांगी। भाजपा कार्यालय में बैठक भी की मेवाती ने भाजपा जिला कार्यालय अजमेर में आयोजित अल्पसंख्यक मोर्चा अजमेर संभाग के स्नेह संवाद सम्मेलन में भाग लिया और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अजमेर शहर जिला अध्यक्ष शफीक खान ने बताया कि हमीद मेवाती के अजमेर पहुंचने पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। …….. पढें ये खबर भी… थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती एग्जाम-चेकिंग कर एक घंटे पहले एन्ट्री:शूज व मौजे खुलवाकर चेक किया, हाथ पर बंधे धागे, दुपट्टा व स्टॉल उतरवाए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से थर्ड ग्रेड टीचर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा हुई । पहले दिन 20 हजार 640 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। अजमेर में 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए। सुबह नौ बजे तक सेंटर पर एन्ट्री दी गई। इस दौरान शूज व मौजे खुलवाकर चेक किया। हाथ पर बंधे धागे, दुपट्टा व स्टॉल आदि उतरवाए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। पूरी खबर पढें


