जालोर में शुक्रवार की देर रात ओवरटेक करने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने बोलेरो गाड़ी में बैठे ड्राइवर पर हमला कर दिया। बदमाशों ने बोलेरो के शीशे तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ मारपीट की। हालांकि सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दोनों पक्ष जा चुके थे। घटना शुक्रवार को बागोड़ा रोड पर तानू होटल के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शी लोगों के अनुसार- जालोर के अस्पताल चौराहा पर वाहन ओवरटेक को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। उसके बाद मौके से दोनों वाहन निकल गए। तानू होटल के बाहर फिर दोनों गाड़ियों के ड्राइवर का विवाद हो गया। स्विफ्ट कार में आए 4-5 बदमाशों ने बोलेरो गाड़ी के कांच तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ मारपीट की। इस लोगों ने बीच- बचाव कर दोनों को छुड़वाया। भीड़ को एकत्रित होता देख कर स्विफ्ट में आए बदमाश मौके से भाग गए। उसके बाद बोलेरो ड्राइवर भी अपनी कार को लेकर वहां से चले गए। स्विफ्ट बाड़मेर की बताई जा रही थी और शराब के नशे में कार चलाते समय रोड़ पर कार को लहरा रहा था। इसके कारण दोनों में विवाद हो गया। कार के आगे गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, डिस्कॉम कार्यालय लिखा हुआ था। पुलिस बोली- दोनों पक्षों ने कोई रिपोर्ट नहीं दी
कोतवाली थाने के एएसआई मगन लाल ने बताया कि विवाद व मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे, लेकिन तब तक मौके से दोनों पक्ष जा चुके थे। उसके बाद किसी ने थाने में कोई रिपोर्ट नहीं दी हैं। रात को वाहन का पता लगाने की कोशिश की थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।


