बुरहानपुर में हज 2026 के यात्रियों के लिए शनिवार सुबह 10 बजे से खानका मस्जिद में हज तरबियती कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप दोपहर तक चला, जिसमें धुलिया, महाराष्ट्र से आए हज ट्रेनर और उलेमाओं ने हज यात्रा के तौर-तरीकों की जानकारी दी। सैयद शहजाद अली द्वारा खानका मस्जिद में आयोजित इस कैंप में महिला हज यात्रियों के लिए खानकाह मदरसा के ऊपर अलग से व्यवस्था की गई थी। रमजान में उमरा पर जाने वाले यात्रियों ने भी इस कैंप में भाग लिया। इस दौरान हज वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद मोईन मतीन अजमल, जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अली अंसारी उर्फ दादा, मस्जिद खानका प्रबंध कमेटी के सदर सैयद शहजाद अली, सैयद नासिर अली, सैयद महमूद, अब्दुल गनी, मोहम्मद कदीर, शेख शाहिद, रियाज उल हक अंसारी उपस्थित रहे। धुलिया, महाराष्ट्र से आए हाजी अब्दुल गफ्फार, अकबर अली और मुफ्ती रहमतुल्ला कासमी भी मौजूद रहे।


