मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शनिवार को नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने एक दिवसीय मौन धरना दिया गया। शहर कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता महात्मा गांधी प्रतिमा के पास करीब 4 घंटे धरने पर बैठे। नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे ने बताया सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जिलेभर से मंडल अध्यक्ष आए। ठंड की वजह से एक घंटे पहले 3 बजे धरना खत्म किया गया। इंदौर के भागीरथपुरा इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कानूनी अधिकार को समाप्त किए जाने के विरोध में यह धरना रखा गया। आपस में बात करते दिखे कांग्रेसी
पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा और कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवकांत पांडे के नेतृत्व में यह मौन धरना हुआ। धरने के दौरान कुछ पदाधिकारी आपस में बातचीत करते तो कोई मोबाइल देखने में ही व्यस्त नजर आए। धरना भी निर्धारित समय 4 बजे से पहले खत्म हो गया। इस अवसर पर सेवा दल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी, नगर अध्यक्ष कमलेश बाथरे, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस अध्यक्ष बाबू चौधरी समेत अन्य बैठे रहे।


