प्रहलाद गुर्जर और सभापति रामकन्या पर कार्रवाई:जिला कलेक्टर ने एसपी को दिए नगर परिषद प्रकरण में जांच के निर्देश

प्रतापगढ़ नगर परिषद् क्षेत्र में सरकारी भूमि से जुड़े मामलों में जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ ने पुलिस अधीक्षक को नगर परिषद सभापति रामकन्या गुर्जर और सभापति के पति प्रहलाद गुर्जर सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार, इन पर जांच को प्रभावित करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और आमजन को गुमराह करने के आरोप हैं। जिला प्रशासन ने बताया कि नगर परिषद् क्षेत्र में नाला भूमि, खांचा भूमि और नाला परिधि (बफर जोन) में अवैध आवंटन, भू-उपयोग परिवर्तन और नीलामी को लेकर शिकायतें मिली थीं, जिनकी जांच जारी है। जांच में सामने आया है कि न्यायालयीन आदेशों के विपरीत नाला क्षेत्र में भू-उपयोग परिवर्तन कर तीन नीलामियां की गई थीं, जिन्हें 2 जनवरी 2026 को निरस्त कर दिया गया। प्रशासन के अनुसार, नाला क्षेत्र में अवैध निर्माण से प्राकृतिक जल प्रवाह बाधित हुआ। इसके अलावा, सरकारी संपत्ति पर निजी प्रचार और नगर परिषद कर्मचारियों के साथ हस्तक्षेप के आरोप भी हैं। प्रशासन ने बताया कि प्रहलाद गुर्जर के खिलाफ पहले से 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *