छतरपुर पशु चिकित्सालय में चोरी, सुरक्षा पर सवाल:चैनल गेट तोड़कर 12 हजार का सबमर्सिबल पंप ले गए चोर

छतरपुर के जिला पशु चिकित्सालय में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने चैनल गेट तोड़कर एक सबमर्सिबल पंप चुरा लिया। इस वारदात से सरकारी परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। चोरी की यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। सुबह जब कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे, तो उन्होंने अस्पताल कार्यालय के पास लगा चैनल गेट टूटा हुआ पाया। जांच करने पर पता चला कि वहां से सबमर्सिबल पंप गायब था। चोरी हुए पंप की अनुमानित कीमत लगभग 12 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। कार्यालय की ओर से तत्काल थाना कोतवाली छतरपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में बताया गया है कि पशु चिकित्सालय परिसर में पशुओं के इलाज से संबंधित कई महत्वपूर्ण दवाइयां, उपकरण और अन्य सामग्री रखी रहती है। कर्मचारियों ने आशंका जताई है कि ऐसी चोरी भविष्य में बड़ी घटनाओं का कारण बन सकती है, इसलिए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. दिनेश गुप्ता ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी संस्थानों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरतने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *