जबलपुर-रीवा इंटरसिटी पर पथराव:मैहर के पास एसी कोच का कांच टूटा, यात्री बाल-बाल बचे

जबलपुर से रीवा जा रही 22189 इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पर शुक्रवार रात पथराव किया गया। इस घटना में ट्रेन के एसी कोच की एक खिड़की का कांच टूट गया, हालांकि यात्री बाल-बाल बच गए। घटना मैहर स्टेशन से पहले भदनपुर के पास हुई बताई जा रही है। यात्रियों के अनुसार, जब ट्रेन भदनपुर से गुजर रही थी, तभी एक बड़ा पत्थर कोच की खिड़की से टकराया, जिससे पूरा कांच टूटकर बिखर गया। मामले में अभी तक मैहर, सतना या रीवा में रेल पुलिस से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। घटना का एक वीडियो एसी थ्री कोच में यात्रा कर रही एक महिला यात्री ने बनाया था, जो शनिवार सामने आया। वीडियो में महिला यात्री ने पूरी घटना का जिक्र करते हुए रेलवे प्रशासन से असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *