ग्वालियर के स्कूल में टीचर ने की छात्रा से छेड़छाड़:कहता था- चुप रहो नहीं तो फेल कर दूंगा, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

ग्वालियर के पिछोर लिधौरा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक ने एक 13 वर्षीय छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। क्लास में पढ़ाते समय उसने छात्रा को गंदे तरीके से छूने का प्रयास किया। हद तो तब हो गई जब शिक्षक ने छात्रा को धमकाया कि यदि उसने विरोध किया तो वह उसे फेल कर देगा। आरोपी शिक्षक ने फिर से उसे छूने का प्रयास किया तो छात्रा ने विरोध जताया।
आरोपी ने 500 रुपए का लालच भी दिया। घटना 16 जनवरी की है। छात्रा ने शिक्षक की हरकत अपनी मां को बताई और परिजन ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 13 वर्षीय छात्रा कक्षा आठवीं में पढ़ती है। विद्यालय में पदस्थ शिक्षक राजेन्द्र कुशवाह गांव में ही रहता है। स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ राजेन्द्र पिछले कुछ दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था। आरोपी शिक्षक राजेन्द्र कुशवाह कहता था कि यह बात घर में किसी को भी मत बताना।
शिक्षक, छात्रा को इस बात की धमकी भी देता था कि अगर यह बात किसी को बताई तो वह उसे परीक्षा में फेल कर देगा। डरी-सहमी बच्ची ने एक-दो दिन तक तो यह बात सबसे छिपाकर रखी, लेकिन शिक्षक का हौसला जब ज्यादा बढ़ने लगा तो छात्रा ने यह बात अपनी मां को बता दी। बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश करने की बात जैसे ही परिवारजनों को पता चली तो वह तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और जानकारी दी। भागने से पहले पकड़ा आरोपी
बच्ची को लेकर जब परिजन पिछोर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी तो पुलिस तुरंत एक्टिव हुई। आरोपी राजेन्द्र कुशवाह कहीं भाग पाता उससे पहले ही उसे पकड़कर थाने लाया गया। मामला कायम किया और आरोपी शिक्षक राजेन्द्र कुशवाह को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
पिछोर थाना प्रभारी शिवम सिंह राजावत का कहना है शासकीय स्कूल की एक छात्रा से गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपी शिक्षक छात्रा को फेल करने की धमकी देकर गलत ढंग से छूने का प्रयास करता था।
एएसपी देहात जयराज कुबेर का कहना है- एक शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप था। जिस पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *