भास्कर न्यूज | चंदनकियारी चंदनकियारी प्रखंड के बड़ाजोर पंचायत िस्थत कदुआभीठा गांव में रविवार को परंपरागत तरीके से ग्रामथान पूजा का आयोजन किया जाएगा। ग्रामथान पूजा एवं मेला को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। आयोजन से पूर्व युवाओं की टोली ने शनिवार को मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों का साफ-सफाई कर तैयारियां पूरी की। मेला समिति के सक्रिय सदस्य दिलीप सोरेन ने बताया कि इस ग्रामथान में केवल आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि सभी समुदायों के लोग श्रद्धा के साथ मन्नतें मांगने आते हैं। मान्यता है कि बाबा अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। मन्नत पूरी होने पर पूजा के दिन बकरे की बलि चढ़ाने की परंपरा है। साथ ही भव्य मेला का आयोजन किया जाता है। मेले में झूला, मिक्की माउस, जंपिंग झपांग, ब्रेक डांस सहित कई मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं। साथ ही खाने-पीने की अस्थाई दुकानें आकर्षित करती है। स्थानीय मान्यता के अनुसार रात 9 बजे के बाद इस स्थान को पूरी तरह सुनसान छोड़ देना पड़ता है। आवाजाही रातभर बंद रहता है।


