एनएचएम यूनियन पंजाब 19 को करेगी विरोध रैली

जालंधर| कम वेतन को लेकर एनएचएम यूनियन ने 19 जनवरी को विरोध रैली करने का एलान किया है। यूनियन ने कहा कि बीते 15-20 वर्षों से नेशनल हेल्थ मिशन के तहत सदस्य कम सैलरी पर काम कर रहे हैं। 8000 कच्चे कर्मचारियों ने सरकार के झूठे वादों को बेनकाब करने के लिए 19 जनवरी को रैली करने का एलान किया है। एनएचएम कर्मचारी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष संदीप कौर बरनाला ने कहा कि मौजूदा सरकार के सत्ता में आने से पहले हमारी रैलियों और धरनों में आकर कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर करने के वादे किए गए थे, जिसके चलते कच्चे कर्मचारियों ने आप पार्टी पर भरोसा कर उसका साथ दिया, लेकिन अब करीब 4 साल बाद भी सरकार ने न तो कर्मचारियों को रेगुलर किया है और न ही उनकी सैलरी में बढ़ोतरी की है। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को समय पर सैलरी भी नहीं दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *