भास्कर न्यूज | जालंधर बस्ती मिठ्ठू की संगत और युवाओं ने सिखों के अधिकारों की रक्षा तथा सिखी के प्रचार-प्रसार के लिए सिख संघर्ष कमेटी का गठन गुरुद्वारा बाबा बचित्तर सिंह, बस्ती मिठ्ठू में किया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान विक्की सिंह खालसा ने कहा कि कमेटी का मुख्य उद्देश्य बाणी और बाणे का प्रचार करना, सिखों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना तथा बेअदबियों को रोकना होगा। उन्होंने बताया कि कमेटी सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी से कोई वैर-विरोध नहीं रखती। इसके अतिरिक्त अमृत संचार, दस्तार सजाओ कैंप और युवाओं के लिए मुफ्त गतका आदि का प्रशिक्षण कैंप लगाकर युवाओं और बच्चों को सिखी से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर सुखदेव सिंह परमार, गुरजीत सिंह, परमजीत सिंह, सुरजीत सिंह मुसाफिर काउंसलर, मुकेश सेठी, ज्ञान सिंह बब्बू राठौड़, वरियाम सिंह, गुरनाम सिंह, गुरमेल सिंह, गगन डावर आदि मौजूद रहे।


