भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा शहीदां बाबा निहाल सिंह जी, गांव तल्हण की ओर से संत बाबा हरनाम सिंह जी की वार्षिक बरसी श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। गुरुद्वारा प्रबंधकों ने बताया कि 18 जनवरी को सुबह श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले जाएंगे। इसके उपरांत दोपहर 4 बजे तक भाई जसविंदर सिंह, भाई लखविंदर सिंह, भाई रणधीर सिंह, बीबी जसप्रीत कौर, भाई राजपाल सिंह, भाई किरपाल सिंह, भाई भरपूर सिंह, ज्ञानी सुरजीत सिंह सहित अन्य रागी जत्थे कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे। इस मौके पर बाबा हरनाम सिंह जी क्लब द्वारा चौथा कबड्डी एवं वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें 35 से अधिक टीमों ने भाग लिया। वहीं रविवार को कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न जिलों से आई 8 टीमें भाग लेंगी।


