भास्कर न्यूज | जालंधर रोटरी क्लब ऑफ जालंधर हेल्पिंग हैंड्स ने 2026-27 के लिए अनु बाहरी को प्रेसिडेंट और राजिंदर पाल को सेक्रेटरी चुना है। क्लब के पूर्व प्रधान राजेश बाहरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सभी सदस्यों के साथ मिलकर सहयोग देने का वायदा किया। उन्होंने कहा कि क्लब का यह साल एक यादगार साल होगा। इस साल मानवता की सेवा के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट्स किए जाएंगे। प्रधान अनु बाहरी की अध्यक्षता का कार्यकाल एक जुलाई से शुरू होगा। इस मौके पर अध्यक्ष मनदीप सिंह, सचिव हरसिमर जीत सिंह, कोषाध्यक्ष कंवलदीप सिंह औजला, असिस्टेंट गवर्नर डॉ. रुचि सिंह गौर, रॉबिन सांपला, डॉ. हरिंदर कौर, हरमिंदर सिंह सिदाना, रूबल सिदाना, डॉ. हरनीत सिंह, डॉ. हरमीत रियात आदि मौजूद रहे। इस मौके पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि वे नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने एकसाथ काम करते हुए इस साल और बेहतर सेवा के प्रोजेक्ट्स करते रहने का भी वादा किया।


