जालंधर| फोकल पॉइंट स्थित विश्वकर्मा मंदिर में आज किडनी जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में लोगों की ब्लड और यूरीन जांच मुफ्त की जाएगी। इसके साथ ही मरीजों को फ्री दवाइयां भी प्रदान की जाएंगी। यह कैंप लायंस क्लब जालंधर सरताज की ओर से सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने सभी से इस कैंप में पहुंचकर इसका लाभ उठाने के लिए अनुरोध किया। कैंप की तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं।


