ढाबाखार, भैरोपुर की 3 आंगनबाड़ी जर्जर, यहां छत से झांक रही सरिया

भास्कर न्यूज | भगत देवरी पिथौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढाबाखार और आश्रित ग्राम भैरोपुर में मासूम बच्चों का भविष्य खतरे की छत के नीचे पल रहा है। यहां संचालित तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि छतों का प्लास्टर उखड़ चुका है और लोहे के सरिया बाहर निकल आए हैं। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी के कारण मासूम बच्चे, गर्भवती महिलाएं और कार्यकर्ता हर पल हादसे के साए में रहने को मजबूर हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच चंद्रमणि सिदार ने बताया कि ढाबाखार में दो और भैरोपुर में एक आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। इन भवनों का निर्माण लगभग 20 वर्ष पहले हुआ था, लेकिन तब से लेकर आज तक एक बार भी इनका मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। आलम यह है कि छत से सरिया बाहर झांक रही हैं। नमी के कारण भवन की संरचना कमजोर हो चुकी है। ग्रामीणों और सरपंच के अनुसार, बरसात के मौसम में स्थिति नारकीय हो जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *