बालोद| शासकीय प्राथमिक शाला बोड़की में प्रधानपाठक मुक्तश्याम सार्वा के जन्मदिन पर न्योता भोज कराया। बच्चों को मिठाई, बड़ा, केला, दाल, सब्जी और भात परोसा गया। इस आयोजन का उद्देश्य समुदाय को शाला से जोड़ना और बच्चों को मनपसंद स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना बताया गया। कार्यक्रम में शाला के शिक्षक योगेश्वर कुमार यादव और इन्द्र कुमार साहू, रसोइया तथा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


