डौंडी| 15वें वित्त आयोग अंतर्गत वर्ष 2022-23 में ग्राम धोबेदंड के मंदिर परिसर में मुख्यकार्य निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। उक्त कार्य के लिए ग्राम पंचायत धोबेदंड के 15वें वित्त आयोग के खाते में जिला पंचायत बालोद ने प्रथम किस्त की राशि एक लाख रुपए हस्तांतरित की थी। सरपंच ने प्रथम किस्त की राशि निकाल ली, किंतु वर्तमान में कार्य की भौतिक प्रगति शून्य पाई गई है। निकाली गई राशि के विरुद्ध केवल 18 हजार की राशि ही कार्य में व्यय की गई है। इस प्रकार शेष 82 हजार रुपए का उपयोग कार्य में नहीं किया गया है, जो कि गड़बड़ी की श्रेणी में आता है। इस पर जनपद पंचायत के मुख्यकार्य पालन अधिकारी ने सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निर्धारित समयावधि में राशि जमा नहीं किए जाने की स्थिति में शासकीय राशि के गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की कार्रवाई की जाएगी


