बालोद | शहर में 18 जनवरी को जय स्तभ चौक के समीप हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में जिले भर से साधु-संत, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य धर्मांतरण की रोकथाम, सनातन मूल्यों का संरक्षण और सामाजिक एकजुटता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा करना है। धार्मिक आयोजनों में लगातार बढ़ रही जनभागीदारी से आयोजक उत्साहित हैं। इसकी तैयारी में लोग जुटे हुए हैं।


