जाट को मिला प्रथम एक्सीलेंस अवार्ड

बड़वानी | लायंस इंटरनेशनल मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट-3233 की काउंसिल बैठक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुई। इसमें मप्र, छत्तीसगढ़ व राजस्थान के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर व वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता काउंसिल चेयरपर्सन मनीष शाह ने की। मुख्य अतिथि गुजरात से इंटरनेशनल डायरेक्टर रमेश प्रजापति रहे। विशेष अतिथि के रूप में राजस्थान से वीके लाडिया व इंदौर से कुलभूषण मित्तल रहे। सभी गवर्नरों ने अपने-अपने डिस्ट्रिक्ट में किए गए सेवा कार्यों को प्रस्तुत किया। द्वितीय वॉयस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए शहर के राम जाट को प्रथम एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *