कॉलेज में विद्यार्थियों को बताई योजनाएं

बड़वानी | युवा खेल मंत्रालय से संचालित मेरा युवा भारत के तहत शनिवार को शासकीय आदर्श कॉलेज में कार्यशाला हुई। दर्शन यादव ने बताया कार्यशाला का उद्देश्य शासन की प्रमुख योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुंचाना है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने कहा ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व कल्याण के लिए महत्वपूर्ण हैं। मुख्यवक्ता विक्रम चौहान ने युवाओं से कर्तव्यों का निर्वहन कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। उद्यानिकी विभाग के संतोष आर्य ने अनुदान आधारित योजनाओं, स्वास्थ्य विभाग से गौरव जोशी ने आयुष्मान भारत सहित स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। शिक्षा विभाग की योजनाओं डॉ. अनिल पाटीदार ने बताई। संचालन डॉ. दिनेश पाटीदार ने किया। इस दौरान डॉ. बीएस मुजाल्दा, राजाराम मंडलोई सहित सभी प्राध्यापक व विद्यार्थी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *