बरडीहा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

गढ़वा | थाना क्षेत्र के संग्रहे खुर्द गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां गांव निवासी संतोष राम की 13 वर्षीय पुत्री सुप्रिया कुमारी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों के अनुसार, घरेलू कामकाज को लेकर सुप्रिया को परिवार के सदस्यों ने समझाने का प्रयास किया था। इसी बात से आक्रोशित होकर किशोरी ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने त्वरित उपचार शुरू किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से किशोरी की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। मझिआंव/बरडीहा | बरडीहा थाना पुलिस ने क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म का मामला पहले ही हुआ था।लेकिन दोनों परिजनों के बीच सुलह समझौता चल रहा था। क्योंकि दोनों एक ही समुदाय से आते हैं, लेकिन युवक के परिजन के नहीं मानने के बाद मामला थाना तक पहुंचा। युवती के द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के बाद थाना कांड संख्या-03/26 दिनांक-16 जनवरी 26 को सुसंगत धाराओं में प्राथमिक दर्ज करते हुए। जांच की गई और पॉस्को एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त इरफान अंसारी उम्र 19 वर्ष पिता तस्लीम अंसारी ग्राम-कुसदंड थाना- नगर उंटारी जिला गढ़वा निवासी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में अग्रसारित किया गया। वहीं पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *