गढ़वा | नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या सात में शनिवार को शहर के स्थानीय लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी और महिलाएं उपस्थित रहीं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से युवा समाजसेवी कंचन साहू से नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का आग्रह किया। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि कंचन साहू लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उनका कार्यक्षेत्र केवल एक वार्ड तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे शहर और जिले तक फैला हुआ है। जनता की इस मांग को स्वीकार करते हुए समाजसेवी कंचन साहू ने नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा की। मौके पर व्यवसायी महेंद्र प्रसाद, सुनील पासवान उर्फ नागर, विनोद प्रसाद, सनी चंद्रवंशी, अनिरुद्ध शरण, सुनील विश्वास और सरदार रणजीत सिंह ने कहा कि कंचन साहू का समाज सेवा में योगदान सराहनीय और अनुकरणीय रहा है। बैठक में चंदन जायसवाल, अरविंद पटवा, राजू चंद्रवंशी, नितेश चंद्रवंशी, छोटू चंद्रवंशी, बसंत पटवा, सुरेश पटवा, अरविंद केसरी, जय पटवा, पप्पू चतुर्वेदी, छोटन बहेलिया, राजू मौजूद थे।


