मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया उद्घाटन

बगोदर| केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को बगोदर प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि गेल इंडिया लिमिटेड की सीएसआर योजना के तहत बगोदर प्रखंड क्षेत्र में कुल 20 आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण किया जाना है। फिलहाल पांच आंगनबाड़ी भवनों का सुदृढ़ीकरण कार्य पूरा हो चुका है। उद्घाटन कार्यक्रम में बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो, गेल इंडिया लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक अनिल कुमार झा, प्रोमिसिंग इंडियन सोसाइटी की अध्यक्ष प्रेरणा सिंह, बीडीओ निशा कुमारी, सीओ प्रवीण कुमार, प्रमुख आशा राज सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की सीएसआर योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध कराए गए सहायक उपकरणों का वितरण भी केंद्रीय मंत्री द्वारा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *