भीलवाड़ा | महावीर इंटरनेशनल क्वींस ने स्कूली छात्राओं को झिझक छोड़ो, चुप्पी तोड़ो गरिमा प्रोजेक्ट के तहत शनिवार को सेनेटरी पैड वितरित किए। क्वींस की तरफ से भोपालगंज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जवाहरनगर में प्रधानाध्यापिका चंद्रकांता चुंडावत, अध्यापिका निर्मल जैन की उपस्थिति में बालिकाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। क्वींस की अध्यक्ष किरण बापना ने अपैक्स द्वारा प्राप्त 100 सेनेटरी पैड वितरित किए। संयोजिका नीता जैन, अनुराधा झा ने विद्यालय की सभी छात्राओं को विभिन्न विषयों की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि सेनेटरी पैड को येलो प्लास्टिक में लपेटकर स्वच्छ भारत अभियान के तहत आने वाली कचरे की गाड़ी में डालें, ताकि शारीरिक स्वच्छता के साथ पर्यावरण स्वच्छता का भी ध्यान रखा जा सके। संरक्षिका साधना भंडारी की तरफ से छात्राओं को बिस्किट, नमकीन, तिल्ली के चॉकलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर क्वींस की उपाध्यक्ष पिंकी सोनी, कार्यकारिणी सदस्य अंजू जैन, विजया मेहता, रानी बंब, सदस्य अंकिता सहलोत, ममता बोथरा, गरिमा रांका ने बालिकाओं को स्वच्छता का संदेश देते हुए सेनेटरी पैड वितरित किए।


