धौलपुर| राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत की सम्पूर्ण जिला कार्यकारिणी एवं जिले की सभी ब्लॉक कार्यकारिणियों को भंग कर दिया गया है।यह घोषणा जिला अध्यक्ष मनोज पोसवाल ने प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर की। उन्होंने बताया कि हाल ही में जयपुर में आयोजित प्रदेशस्तरीय बैठक में 10 दिन के भीतर पूरे राजस्थान में जिला व ब्लॉक कार्यकारिणियों को भंग कर नई कार्यकारिणी गठित करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष रंजीत मीणा एवं संगठन महामंत्री चंद्रभान चौधरी ने बताया कि शीघ्र नई कार्यकारिणी घोषित कर सदस्यता महाअभियान चलाया जाएगा।


