ब्यावर | महावीर इंटरनेशनल डायमंड के तत्वावधान में स्वर्गीय पारस कंवर धर्म एवं जौहरीलाल बाबेल की पुण्यतिथि पर वीर अशोक बाबेल परिवार के सहयोग से तिजारती चेंबर गोशाला में गोमाताओं को एक टेंपो हरा चारा खिलाया गया। इस सेवा कार्य के लिए संस्था के चेयरमैन वीर सुशील छाजेड़ ने बाबेल परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। इस अवसर पर संस्था चेयरमैन वीर सुशील छाजेड़, सचिव वीर आशीष जैन, उपाध्यक्ष वीर संजय चोरड़िया, वीर हेमचंद सिंघवी एवं वीर अशोक बाबेल उपस्थित थे।


